About Us
सामाजिक कार्यों एवं मानवता की सेवा के लिये बनाया गया यह पेज समर्पित हैं उनको जिन्होनें हमकों मानवजाति की सेवा करने का सुअवसर प्रदान किया गया है।हम समझते हैं कि, मानजाति और ईष्वर की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है तथा अंध विष्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को मिटाने हेतु एक सार्थक पहल है, जो सभी के सहयोग एवं बिना मेहनत के संभव नहीं हैं। आइए हाथ मिलाईये ‘‘साथी’’ की एक नवीन पहल से।
हमारा उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों, अंध विश्वास तथा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हर संभव मदद करना है। शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, युवाओं को रोजगार हेतु अवसरों, खेती किसानी को और अधिक प्रत्सोहन करना, आधुनिक तरीके से खेती करना, सभी प्रकार के प्रदूषणों के खतरों के बारे में आगाह करना, समाज को संगठित करना, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रचार प्रसार करने में हम हमेशा कार्यरत् रहेगें। आकस्मिक दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली क्षति की पूर्ति करने हेतु सार्थक प्रयास इसमें शामिल हैं।



No comments:
Post a Comment