Sunday, May 19, 2019
ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवाएं
ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवाएं
शिक्षा की तरह ही हमारे ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवाएं भी वेंटिलेटर पर हैं जिम्मेदार लोगो ने अपनी आंखें बंद कर राखी हैं कोई कुछ कहता नहीं कोई कुछ सुनता नहीं सब भगवन भरोसे ही चल रहा है। दूसरो को जीवन देने वाली सेवायें भी आज दूसरों के रहमो करम पर चल रही हैं , आप ग्वालियर के किसी भी सरकारी अस्पताल में चले जाओ अस्पताल खुद ही अपने दर्द से करहाता मिलेगा।
ये बात नहीं है की अस्पताल अच्छे नहीं है अस्पताल को अच्छे हैं पर वह पर मिलने वाली सुविधाएं और उनके देने वाले लोग और उनका काम करने का तरीका बहुत ही निम्न हैं। सरकारी अस्पताल में आमजन को मिलने वाली सुविधा के नाम पर केवल और केवल खाना पूर्ति होती रहती है। जब कभी कलेक्टर या मंत्री संतरी अस्पताल का दौरा करने को आते हैं तब ही सुविधाएं देखने को मिलते हैं बाकि दिनों में गायब रहते हैं। क्या करें सरकारी सिस्टम ही ऐसा है। यु कह सकतें है की आप कुछ मत बोलो चुपचाप पड़े रहो शिकायत मत करो आदि आदि। आम जनता क्या करे किस से कहे, कोई सुनता नहीं है , घंटो लम्बी लाइन चाहे आपका मरीज मरे या जिए कोई कुछ नहीं करता।
सरकारी कर्मचारी भी क्या करें उनको भी अपना टाइम काटना हैं। सुबह १० बजे से श्याम को ६ बजे तक काम करना हैं वो भी बिना रुके, उनकी भी कौन सुनता हैं अधिकारी टाइम पर नहीं आते हैं आ भी जाएं तो सुनते नहीं हैं। आप को दिक्कत हैं तो आप चिल्लाकर या लड़ कर अपना पक्ष रख सकते हैं वार्ना कोई बात नहीं रोज रोज की चिक चिक हैं नै बात नहीं हैं।
सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों के लिए बहुत सी दवाईयां नहीं मिलती हैं पर बोर्ड पर जरूर लिखा रहता है की फला दवाई मौजूद हैं पर सच ये नहीं है दवा सप्लाई करने वाली कंपनी भी तो अपने मंत्री जी के रिस्तेदार की है कोई बात नहीं है पर सप्लाई न होने के वाबजूद भी पेमेंट पूरा दे दिया जाता है.
Tags
# Problems
About Silver Screen
Mein bhi sathi is a social network group which main mission is make india free from proverty and illness. We want to make our society clean and educated with hight social value with remain our cultural value of India.
Problems
Labels:
Problems
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment